BJP Siwan: रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल में 7 मार्च को होगी भाजपा की कार्यशाला, 100 प्रमुख कार्यकर्ता होंगे शामिल

Share

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज में होगा आयोजन, तैयारी को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

रघुनाथपुर (सिवान)। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल की कार्यशाला 7 मार्च 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला रघुनाथपुर के पंजवार स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज परिसर में होगी। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी अनुरंजन मिश्रा ने की। उन्होंने प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं।

इस दौरान अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 मार्च को रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रघुनाथपुर पश्चिमी मंडल की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में मंडल के लगभग 100 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मंच और मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति के सदस्य, पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

बैठक में मौजूद नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित रहने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का भी आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विजय चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया, जेपी पांडेय, संजय सिंह, विक्की सिंह, नितेश कुमार सहित मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का भरोसा जताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930