Condolence: प्रो. जनार्दन सिंह की पत्नी नीलम देवी का निधन, शोक में डूबा पुस्तकालय परिवार

Share

निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम स्थगित, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महराजगंज (सीवान)

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब यह सूचना मिली कि साइंस कॉलेज पटना के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर जनार्दन सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय नीलम देवी का असामयिक निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के बाद पुस्तकालय द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

शोक सभा का आयोजन कर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण गमगीन बना रहा और सभी की आंखें नम दिखीं। वक्ताओं ने नीलम देवी के सरल, सौम्य और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुस्तकालय परिवार ने बताया कि प्रोफेसर जनार्दन सिंह न केवल संस्थान के वरीय बौद्धिक प्रमुख सदस्य हैं, बल्कि एक अभिभावक के रूप में भी निरंतर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार पर आए इस दुःख की घड़ी में पूरा पुस्तकालय परिवार उनके साथ खड़ा है।

- Sponsored -

संस्थान के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय नीलम देवी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर इंजीनियर यश आलोक, कुमार अथर्व, अधिवक्ता उच्च न्यायालय पटना प्रियम राज, भास्कर सिंह, प्रत्यूष कुमार गौतम, सतीश कुमार सिंह, जागेश्वर पाण्डेय, शिक्षिका खुशी, बबली कुमारी, पीयूष, आदित्य कुमार, ऋतिक सिंह सहित दर्जनों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा के जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31