Chaiti Chhath: त्योहारों से पहले सिवान पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल

Share

चैत्र छठ और रामनवमी को लेकर तैयारी तेज; आंसू गैस, वज्र वाहन और भीड़ नियंत्रण का कराया गया अभ्यास

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान
सिवान में आगामी चैत्र छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस केन्द्र, सिवान में विशेष दंगा-निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना था। अभ्यास के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई और मौके पर उसका प्रदर्शन भी कराया गया। पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के इस्तेमाल, बॉडी प्रोटेक्टर पहनने, लाठी चार्ज की तकनीक और वज्र वाहन के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय भीड़ अधिक होती है, जिससे किसी भी तरह की अफवाह या छोटी घटना बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में पुलिस बल को पहले से प्रशिक्षित और सतर्क रखना बेहद जरूरी है। मॉक ड्रिल में विशेष रूप से भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों की पहचान करने और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की रणनीति पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी थाना स्तर पर भी इसी तरह की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

- Sponsored -

सिवान पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930