Ambedkar Jayanti: सिवान में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

Share

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय; डीएम-एसपी को मुख्य अतिथि बनाने का प्रस्ताव, सैकड़ों लोगों की रही उपस्थिति

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना पीएमp

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान:
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष भी जिले में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसे लेकर अंबेडकर जयंती समारोह समिति सिवान की बैठक अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोतीलाल बौद्ध ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव ललन बैठा ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी अंबेडकर स्मृति पार्क, अंबेडकर चौक (गोपालगंज मोड़) पर जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल की सुबह 7 बजे बीएमएचई कैंपस से प्रभात फेरी सह भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजा व रथ शामिल रहेंगे।

शोभा यात्रा जेपी चौक, बबुनिया मोड़, रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज व नगर थाना होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचेगी और वहां से अंबेडकर स्मृति पार्क में सभा में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान बाबा साहेब के जयकारों से पूरा शहर गूंजेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान को मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए समिति की एक टीम उनसे मुलाकात करेगी। स्वीकृति मिलने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

- Sponsored -

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल दस्तक के मुख्य संपादक शंभू कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार रंजन एवं उनके सहयोगियों द्वारा की जाएगी।

बैठक में एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रतन, डॉ राजीव कुमार रंजन, बीके प्रसाद, राजदेव बौद्ध, राम किशुन अकेला, जगलाल राम, अरुण कुमार, कमलेश कुमार, बैठा योगेंद्र बैठा, केशव राम, अमरेंद्र कुमार रमन, अरुण कुमार, रत्नेश कुमार, संजय दिवाकर, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश राम, शैलेंद्र चौधरी, शैलेश कुमार, टुनटुन बौद्ध, कन्हैया लाल बैठा, धर्मेंद्र कुमार मुन्ना, नागेंद्र बैठा, अनिल कुमार राम, रवि रत्न, विश्वकर्मा कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930