Social Media Crime: लकड़ी नबीगंज में नग्न वीडियो वायरल मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से चल रहा था फरार

Share

लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस की कार्रवाई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप, पूछताछ जारी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। लकड़ी नबीगंज (सिवान)

थाना क्षेत्र के परोली गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र रोशन सिंह को लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले तीन माह से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मामला गांव के ही एक युवक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी से जुड़ा है। आरोप है कि रोशन सिंह ने महिला का आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाकर उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश का माहौल था और पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई थी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी रोशन सिंह फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। अंततः शुक्रवार को लकड़ी नवीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को केस के अनुसंधानकर्ता संजय कुमार सुमन के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला ने कहा कि इस तरह के अपराध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930