CBSE Results: आरएम पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड में सभी छात्र सफल, प्रिया बनी टॉपर

Share

91% अंक के साथ प्रिया कुमारी अव्वल; टॉप 15 में कई छात्रों ने 85% से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान

एजुकेशन डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान

सिवान शहर के प्रतिष्ठित आरएम पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यालय की मेधा सूची में प्रिया कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, अलिया परवीन ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और अब्बास अंसारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रिंस शर्मा ने 88.8 प्रतिशत, आशिफ रजा शाह ने 88.6 प्रतिशत, सक्षम कुमार और शाजिया खातून ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रश्मि कुमारी (87%), मरिया शेख (86.8%), अंशी (86.6%), सौरभ कुमार (85.6%), अभिनव कुमार (85.4%) और रौशन कुमार (85%) ने भी शानदार सफलता हासिल की। अनुप्रिया कुमारी और आएशा परवीन ने 84.2 प्रतिशत, अबदुल्ला खान ने 84 प्रतिशत तथा हर्षित कुमार पांडेय ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के डायरेक्टर फैसल जमाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रिंसिपल शुभ्रांशु शेखर पंडा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।

इस शानदार उपलब्धि के बाद पूरे सिवान जिले में खुशी की लहर है। शिक्षा जगत में आरएम पब्लिक स्कूल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय प्रबंधन और छात्रों की इस सफलता की सराहना की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930