Siwan Post Office: ₹1 करोड़ से ज्यादा का नया प्रीमियम, ₹38 करोड़ का सम एश्योर्ड: सिवान डाक प्रमंडल ने PLI/RPLI अभियान में बनाया नया रिकॉर्ड

Share

डाक अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान सफल; अभिकर्ताओं और डाक कर्मियों की मेहनत से ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 जुलाई को फिर चलेगा 0 महाअभियान

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

सिवान डाक प्रमं काडल ने भारतीय डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के विशेष अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 21 मई 2026 को आयोजित विशेष अभियान के दौरान प्रमंडल ने ₹1 करोड़ से अधिक का नया प्रीमियम अर्जित किया, जबकि लगभग ₹38 करोड़ का सम एश्योर्ड प्राप्त हुआ। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि अब तक का नया बेंचमार्क मानी जा रही है।

अभियान की सफलता को लेकर डाक कर्मियों, ग्रामीण डाक सेवकों तथा PLI/RPLI अभिकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मियों ने टीम भावना के साथ लगातार मेहनत की। गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों ने डाक जीवन बीमा योजनाओं पर भरोसा जताया।

सिवान डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की PLI और RPLI योजनाएं आज भी लोगों के बीच सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद बीमा विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कम प्रीमियम में अधिक जीवन बीमा कवर, आकर्षक बोनस, आयकर में छूट, ऋण सुविधा और आसान प्रीमियम भुगतान जैसी सुविधाओं के कारण लोग इन योजनाओं से तेजी से जुड़ रहे हैं।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से RPLI योजनाओं के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। परिवार की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने बीमा योजनाओं में निवेश किया। अभियान के दौरान डाक विभाग की टीम ने लोगों को योजनाओं के फायदे विस्तार से बताए, जिससे जागरूकता बढ़ी और रिकॉर्ड संख्या में नए बीमा प्रस्ताव प्राप्त हुए।

डाक अधीक्षक ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी डाक कर्मियों, अभिकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं को देते हुए कहा कि लोगों का बढ़ता विश्वास ही विभाग की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित बीमा सेवाओं से जोड़ा जा सके।

विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि अगला विशेष PLI/RPLI अभियान 9 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के लिए विभाग ने ₹3 करोड़ के नए प्रीमियम का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अभी से रणनीति तैयार की जा रही है और डाक कर्मियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031