Breaking News: गोपालगंज की 27 मई 2026 की अबतक की बड़ी खबरें

Share

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l गोपालगंज

• बिहार कैबिनेट की बैठक में गोपालगंज में नए आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके साथ कई प्रशासनिक फैसलों पर भी मुहर लगी।

• कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। भूमि विवाद मामले में अगली सुनवाई 3 जून को होगी।

• जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में स्पैन गैप बढ़ने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एनआईटी पटना की टीम जांच में जुटी है और डीएम ने रिपोर्ट पटना भेजी है।

• बैकुंठपुर में शादी से पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

• फुलवरिया थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला को उसके बेटों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है।

• यूपी से घर लौट रहे मदरसा छात्र के ट्रेन से भेजे गए संदेश “अब्बू, ट्रेन में मार रहे हैं” के बाद उसके लापता होने का मामला तीसरे दिन भी रहस्य बना हुआ है।

• थावे पुलिस ने छापेमारी कर पशु तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त किया है।

• गोपालगंज के सरकारी स्कूलों में एआई आधारित शिक्षा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने डिजिटल लर्निंग पर फोकस बढ़ाया है।

• मीरगंज में तीन दिनों से लापता युवती के मामले में अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

• मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज समेत कई इलाकों में तेज हवा और बारिश की संभावना है।

• बरौली-सीवान रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।

• थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में लापरवाही पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को हटाने का निर्देश दिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031