Exclusive Interview: सिवान में लगेगी पांच महान हस्तियों की प्रतिमा, राम जानकी पथ उद्घाटन के बाद शुरू होगा अभियान

Share

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा होगी सबसे ऊंची, बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य करेंगे अंशदान; सारण प्रमंडल के लिए बताया ऐतिहासिक पहल

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान शहर के चर्चित Hotel The Siwan International में केएमपी भारत डिजिटल न्यूज़ के बिहार हेड कृष्ण मुरारी पांडेय से एक खास बातचीत में बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सिवान में देश और प्रदेश की पांच महान राजनीतिक हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस पहल को सारण प्रमंडल के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया। https://youtu.be/swYiz17GaPg?si=CKNLKNfsJjq7wjKf

बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सारण प्रमंडल के अध्यक्ष शेख मंसूर आलम, व्यवसायिक उद्योग प्रकोष्ठ सिवान जिला अध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सिवान के सक्रिय सदस्य शेख सद्दाम आलम, जिला औद्योगिक संघ के प्रदेश सदस्य एवं पूर्व मुखिया अशोक गुप्ता तथा जितेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव तथा पूर्व राज्य रेल मंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

नेताओं ने बताया कि सिवान में निर्माणाधीन राम जानकी पथ का कार्य पूर्ण होने और उसके औपचारिक उद्घाटन के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं का निर्माण केवल स्मारक के रूप में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में शेख मंसूर आलम ने कहा कि प्रस्तावित प्रतिमाओं में सबसे ऊंची प्रतिमा देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार की धरती के गौरव थे और उनकी सादगी, राष्ट्रभक्ति तथा योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रतिमा निर्माण कार्य में बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभी सदस्य खुलकर अंशदान करेंगे। यह अभियान जनसहयोग से पूरा किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल सिवान बल्कि पूरे सारण प्रमंडल के इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगी।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31