Political Update: पटना में भाजपा में शामिल हुए सिवान के चर्चित ईएनटी सर्जन डॉ. धीरेन कुमार, जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बताया प्राथमिकता

Share

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने दिलाई सदस्यता

डॉ धीरेन कुमार बोले— Hearing Loss और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाएंगे जागरूकता अभियान

हेल्थ न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l सिवान/पटना:

बिहार की राजनीति और चिकित्सा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सिवान के प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. धीरेन कुमार ने 24 जून 2026, बुधवार को पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सिवान सदर विधायक मंगल पांडेय, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह और सिवान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और सम्मानित किया। https://youtu.be/eeumc9_hZ_U?si=LGwm-UovIkcZ3YQL

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिवान भाजपा नेत्री श्रीमती लीलावती गिरी समेत जिले के कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। डॉ. धीरेन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वे वर्ष 2024 से डिजिटल सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन अब सक्रिय राजनीति में आकर जनसेवा को नया आयाम देना चाहते हैं।

- Sponsored -

डॉ. धीरेन कुमार ने बताया कि एक छोटे से गांव से अपनी शिक्षा-दीक्षा शुरू कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फेलोशिप प्राप्त करने और वर्षों तक ईएनटी सर्जन के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने समाज में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, अत्यधिक शोर और इयरफोन-हेडफोन के दुष्प्रभावों को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि Hearing Loss आज गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, जिसे लेकर व्यापक जन-जागरूकता की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक कल्याण और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना होगी। पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. धीरेन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, विधायक कर्णजीत सिंह, विधायक रिंकेश सेन, विधायक अनिल ठाकुर तथा प्रो. सुहेली मेहता के मार्गदर्शन में वे राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सामाजिक कल्याण के कार्यों में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत, स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना उनके जीवन का उद्देश्य रहेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मुकेश सिंह कुशवाहा, श्रीमती लीलावती गिरी और उज्ज्वल गिरी सहित पूरे भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031