Teachers Union: 26 जुलाई को शिक्षक संघ की अहम बैठक, विभागीय समस्याओं पर होगी चर्चा

Share

सिवान में शिक्षक सेवा सदन में सुबह 11 बजे होगी बैठक, सभी अंचल अध्यक्ष, सचिव व समस्याग्रस्त शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बुलाया गया

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान इकाई की एक अति महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित स्व. महेन्द्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन, निराला नगर में आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। इसमें जिले के सभी अंचलों के अध्यक्ष, सचिव एवं शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। संघ ने बैठक को संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षकों की लंबित विभागीय समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने बताया कि संघ के प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने जिले के सभी अंचल अध्यक्षों और सचिवों की बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की विभागीय एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए सामूहिक पहल करना है। संघ ने विशेष रूप से उन शिक्षकों से भी बैठक में शामिल होने की अपील की है, जिन्हें वेतन, सेवा पुस्तिका, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अवकाश, पेंशन अथवा अन्य किसी प्रकार की व्यक्तिगत या विभागीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे शिक्षक बैठक में अपनी समस्याएं रख सकेंगे, ताकि संघ स्तर पर उनका समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए सभी संबंधित शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी शिक्षकों की समस्याएं मजबूती से उठाई जाएंगी।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हित में होने वाले निर्णयों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031