सारण : दाउदपुर में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा निर्माण हेतु भूमि पूजन

Share

समाजसेवियों ने लिया हर संभव सहयोग का संकल्प

केएमपी भारत डेस्क। मांझी (सारण)
मांझी प्रखंड के दाउदपुर बाजार स्थित छपरा–सिवान एनएच-531 के किनारे वीर कुंवर सिंह चौक पर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा निर्माण हेतु भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह के दौरान समाजसेवी धड़ाका सिंह, जदयू नेता जितेंद्र सिंह और दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक सिंह ने वीर कुंवर सिंह के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देती रहेगी।

वक्ताओं ने प्रतिमा निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया

कार्यक्रम में जदयू नेता जितेंद्र सिंह ने प्रतिमा निर्माण समिति को ₹2,51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के संपन्न नागरिकों और व्यवसायियों से भी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

धड़ाका सिंह ने जितेंद्र सिंह के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए अन्य लोगों से भी आर्थिक सहयोग देने की विनती की। भूमि पूजन के दौरान दाउदपुर थानाध्यक्ष रिंकी मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं और विधि-व्यवस्था की निगरानी करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। यह आयोजन न केवल वीर कुंवर सिंह के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रवासियों की एकता और राष्ट्रभक्ति का भी सशक्त उदाहरण है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031