पीएम मोदी की संभावित जनसभा 20 जून को, सीवान पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Share

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पचरुखी के जसौली में हाईवे किनारे होगी सभा, एनडीए की ताकत का होगा प्रदर्शन

केएमपी भारत डेस्क | सीवान |
बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। यह दौरा जहां राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, वहीं विकास की दृष्टि से भी इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है।


भाजपा के बड़े नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण, तैयारियों में जुटा संगठन

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिवान के दोनों विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह और देवेश कांत सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री सिवेश राम, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा पश्चिमी जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी और पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। इन सभी नेताओं ने सभा स्थल के हर कोने का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए और सभा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत हुई।


डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश पहले ही कर चुके हैं निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट मोड में

- Sponsored -

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश पहले ही सभा स्थल का दौरा कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। उनके साथ डीडीसी मुकेश कुमार, डीसीएलआर शाहबाज खान, पचरुखी बीडीओ, सीओ समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने साफ किया है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।


चुनावी मौसम में पांचवां बिहार दौरा, सियासत में हलचल तेज

यह प्रधानमंत्री मोदी का इस वर्ष बिहार का पांचवां दौरा होगा। ऐसे में सीवान जैसे अहम जिले में उनकी सभा को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा इसे एनडीए के चुनावी अभियान का शक्तिप्रदर्शन बता रही है। माना जा रहा है कि इस जनसभा में प्रधानमंत्री एनडीए का एजेंडा जनता के सामने रख सकते हैं और साथ ही राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।


एनडीए के शीर्ष नेता रहेंगे मंच पर, एकता का दिखेगा संदेश

सूत्रों की मानें तो इस जनसभा में एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मंच साझा कर सकते हैं। यह महागठबंधन को सीधी चुनौती देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सभा के माध्यम से पार्टी एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश करेगी।


अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि, लेकिन तैयारियां पूरे जोरों पर

हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय या जिला प्रशासन की ओर से इस जनसभा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा नेताओं और संगठन की सक्रियता से साफ है कि 20 जून को सीवान में कुछ बड़ा होने वाला है। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का कार्य तेजी से चल रहा है।


राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही जनसभा


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा बिहार की सियासत को नई दिशा देगा। सीवान जैसे रणनीतिक जिले में उनकी मौजूदगी एनडीए के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031