Betiya: 12 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार; मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से लाई गई थी खेप

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

बेतिया | अजय शर्मा
बेतिया से बड़ी खबर है, जहां मझौलिया पुलिस ने गश्ती के दौरान एक तस्कर को 12 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह बरामदगी पारस–सरिसवा रोड पर उस समय हुई, जब पुलिस टीम रात में नियमित गश्ती पर निकली थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिले के भिस्वा वार्ड नंबर-5 निवासी जयप्रकाश साह कानु के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पुलिस टीम को देखते ही वह संदिग्ध तरीके से तेजी से भागने लगा। उसके व्यवहार पर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से कुल 12.02 किलो चरस बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह पूरे माल को नेपाल से भारत में खपाने के लिए लाया गया था। पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती इलाक़ों में नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है और गिरफ्तार तस्कर भी इसी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस की टीम ने तुरंत उसे थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन–कौन लोग जुड़े हैं तथा खेप किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमाई क्षेत्रों में लगातार गश्ती बढ़ाई गई है ताकि नेपाल से होने वाली अवैध तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है, वहीं इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंताएं कम हुई हैं।

- Sponsored -

पुलिस का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31