Double Murder: सिवान में डबल मर्डर से दहशत: बोरे में बांध कर नदी में फेंकी गईं दो लाशें, गला रेतकर की गई हत्या

Share

जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चवर में पुल के पास मिला सनसनीखेज मामला, एसपी-एसडीपीओ पहुंचे मौके पर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, जीबीनगर (सिवान)। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा चवर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुल के पास नदी में बोरे में बंद कर फेंकी गई दो अज्ञात युवकों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब नदी में बोरे को संदिग्ध हालत में देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों युवकों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। मृतकों की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। डबल मर्डर की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना प्रभारी मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवान के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके। डबल मर्डर की इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728