School Admission: सीवान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहल: प्रीटीन पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

Share

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ छात्रों को मिल रही विशेष सुविधाएं, शाम की ट्यूशन भी उपलब्ध

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान

सीवान शहर के पूर्वी खुर्माबाद स्थित प्रीटीन पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। ललित बस स्टैंड के पास, पाथिभरा आरजीडी मेमोरियल हॉस्पिटल के निकट स्थित यह विद्यालय छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी प्रदान कर रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां कक्षा 8वीं तक नामांकन लिया जा रहा है। खास बात यह है कि स्कूल केवल सामान्य पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को शुरुआती स्तर से ही तैयार किया जाता है। इनमें आर.के मिशन, सैनिक स्कूल, सैन्य विद्यालय, नवोदय विद्यालय, गुरुकुल, नेतरहाट, सीएचएस वाराणसी, सिमुलतला, एएमयू अलीगढ़, ओक ग्रोव स्कूल, बिड़ला विद्या मंदिर, वनस्थली विद्यापीठ, चमनवाटिका और पतंजलि विद्यापीठ जैसे संस्थान शामिल हैं।

विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए खेलकूद, अनुशासन और बौद्धिक विकास को संतुलित रूप से पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। स्कूल का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे भविष्य में बड़े संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।

- Sponsored -

इसके अलावा, स्कूल परिसर में ही शाम के समय विशेष ट्यूशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शाम 4 बजे से 6 बजे तक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की अलग से कक्षाएं संचालित होती हैं, जिससे छात्रों की कमजोरियों को दूर कर उन्हें मजबूत बनाया जा सके।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों की टीम, अनुशासित वातावरण और नियमित मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए समय पर नामांकन कराएं।

इच्छुक अभिभावक विद्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं या दिए गए मोबाइल नंबर 8789359491 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031