Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र पर सिवान में भव्य माँ भगवती जागरण का आयोजन, 23 मार्च को जुटेंगे प्रसिद्ध लोक गायक

Share

आनंद नगर में शाम 5 बजे से होगा कार्यक्रम, महाभंडारे के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान
सिवान शहर के आनंद नगर (नियर पानी टंकी) में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर 23 मार्च 2026, सोमवार को भव्य माँ भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ बाहर के प्रसिद्ध भोजपुरी एवं जागरण गायकों द्वारा माँ भगवती के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

इस संबंध में गुरुवार को ओम शांति इंटरप्राइजेज, बबूनिया रोड स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में पिन्टू बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जागरण को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम संध्या 5 बजे से शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। जागरण में प्रसिद्ध लोक गायक अजीत आनन्द, आलम राज, पंकज सिंह, प्रिती राय, जागरण गायिका पूनम शर्मा अपनी सुरीली आवाज़ में माँ का गुणगान करेंगी। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में असगर अंसारी कार्यक्रम को संगीत से सुसज्जित करेंगे तथा मंच संचालन की जिम्मेदारी निशु राय निभाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया है, जो शाम 5 बजे से जारी रहेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह आयोजन ओम शांति इंटरप्राइजेज एवं बरनवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों में संजय बरनवाल, पिन्टू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल शामिल हैं, जो कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ आकर इस आयोजन में शामिल हों और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031