बिहार बंद का असर : सिवान में जाम, नेताओं ने संभाली कमान-सुबह से ही सड़क पर उतरे NDA कार्यकर्ता, दुकानदारों ने किया समर्थन

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में NDA द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर गुरुवार को सिवान में दिखा। सुबह 6 बजे से ही भाजपा, जदयू, लोजपा और हम पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों को जाम कर दिया। जेपी चौक, बबुनिया मोड़ और स्टेशन रोड पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानों को बंद कराया। जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान और हम पार्टी के अभय प्रताप सिंह सहित कई नेता सड़क पर उतरे।

नेताओं ने कहा – यह केवल पीएम नहीं, पूरे देश का अपमान
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल किसी दल के नेता नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके दिवंगत माता को गाली देना बिहार की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने दावा किया कि बंद पूरी तरह सफल रहा और व्यापारियों ने स्वेच्छा से इसका समर्थन किया।

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान, देश का अपमान है। वहीं भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता ने कहा कि यह एक महिला का अपमान है, जिसका जवाब बिहार की जनता चुनाव में देगी।

कार्यक्रम में भाजपा, जदयू, लोजपा और हम पार्टी के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे और बंद को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728