Patna news: अग्रहरी वैश्य समाज का भव्य शपथ-ग्रहण समारोह, प्रशांत कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

Share

पटना के गौरीचक में ऐतिहासिक आयोजन, संगठन की मजबूती और जनगणना पर दिया गया जोर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। पटना। राजधानी पटना के गौरीचक में बिहार प्रदेश अग्रहरी वैश्य समाज एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बनाए रखने और समाजहित में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए अग्रहरी समाज के लोग, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और महिलाएं-पुरुष मौजूद रहे।

बिहार राज्य अग्रहरी समाज के तत्वावधान एवं पटना नगर अग्रहरी वैश्य समाज के सहयोग से आयोजित इस समारोह में जनगणना, शपथ-ग्रहण एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और स्वागत गान से हुई। मंच पर केंद्रीय अग्रहरी समाज के महामंत्री अशोक अग्रहरि और बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार अग्रहरी (गौरीचक) ने सुव्यवस्थित ढंग से किया। बीच-बीच में स्वागत गान और उद्घोषिका द्वारा प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। शपथ-ग्रहण के बाद जनगणना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि अग्रहरी समाज की जनसंख्या का सही आंकड़ा सामने आने से सरकार के समक्ष विधानसभा और विधान परिषद में उचित हिस्सेदारी की मांग मजबूती से रखी जा सकेगी।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत कुमार अग्रहरि, महामंत्री गणेश कुमार गोकुल और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पटना जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, महासचिव विकास कुमार और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार; बख्तियारपुर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश कुमार उर्फ राजन और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार; बेगूसराय जिला अध्यक्ष जयप्रकाश, महासचिव सिकंदर प्रसाद गुप्ता और कोषाध्यक्ष अभय कुमार को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राकेश रंजन द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई।

समारोह को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, बिहार महिला अध्यक्षा निशा अग्रहरि, छपरा से चंपा देवी, राजू बाबू अग्रहरि, दयानाथ गुप्ता, राजकिशोर गोकुल, संजय गुप्ता, पटना से पप्पू कुमार अग्रहरी, रामचंद्र अग्रहरि, जितेंद्र कुमार, गुजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, सूरज प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, राजन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूर्य मोहन गुप्ता, राजू कुमार, अनिल गुप्ता, बैजू कुमार, गिरु कुमार, गोविंदा कुमार, कृष्णा गुप्ता, सिवान से सुधाकर अग्रहरि तथा गौरीचक के अन्य समाजजनों की अहम भूमिका रही।

चुनाव अधिकारी के रूप में बेगूसराय से जयप्रकाश गुप्ता और मनोज कुमार गुप्ता तथा सिवान से राकेश कुमार गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें जयप्रकाश गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आई सभी महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला। यह जानकारी बिहार प्रदेश अग्रहरी वैश्य समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31