रॉयल पार्क होटल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, एसडीएम अशुतोष गुप्ता रहे मुख्य अतिथि
डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सूरज कुमार को मिस्टर फ्रेशर और जिज्ञासा पांडेय को चुना गया मिस फ्रेशर
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
सिवान।
डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ज़ीरादेई, सिवान (बिहार) द्वारा संयुक्त रूप से रॉयल पार्क होटल, सिवान में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद और सौहार्द को मजबूत बनाना था। होटल परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया। https://youtu.be/N87ZXKGOfzg?si=UGk_DnoiLWeBJijX

कार्यक्रम में सिवान के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अशुतोष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्रीमती सुनीता शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहीं। दोनों अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में एसडीएम श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय प्रबंधन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शुक्ला ने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सुभाष प्रसाद, प्रेसिडेंट श्रीमती आशा देवी एवं निदेशक निशांत कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिवाइन ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष जोर देता है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। https://youtu.be/efrG_aZcC2M?si=Brj5EpUmOkK3wyTk
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और फैशन शो जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। खास आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सूरज कुमार यादव को मिस्टर फ्रेशर और जिज्ञासा पांडेय को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से जमीर अंसारी को मिस्टर फ्रेशर और सगुन तिवारी को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
फ्रेशर्स ने संस्थान द्वारा मिले स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस आयोजन से उन्हें नए माहौल में घुलने-मिलने का अवसर मिला। कार्यक्रम की सफलता में सभी फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इस मौके पर डिवाइन ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी श्री शशि कुमार, डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. एस. गोस्वामी तथा डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. ए. के. पांडेय ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की एक यादगार शुरुआत बन गया।






