गोपालगंज : स्कूटी-बाइक पर शराब की खेप के साथ पकड़े गए दो तस्कर, तेल के गैलन में छिपाकर ला रहे थे शराब

Share

शराब तस्करी पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

केएमपी भारत। गोपालगंज |
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोपालगंज उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो तस्करों को धर दबोचा। ये तस्कर स्कूटी और बाइक पर देसी-विदेशी शराब और बीयर की खेप लेकर बिहार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों में एक देवरिया और दूसरा कुशीनगर जिले का निवासी है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तेल के गैलन में छुपा रखी थी शराब, पेट्रोल-डीजल की तस्करी का भी फायदा उठाते थे तस्कर

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए तस्करों में एक की पहचान देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा नगर मोहल्ला निवासी दिगेश्वर चतुर्वेदी के रूप में हुई है, जो स्कूटी पर 42 लीटर बीयर लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा था। वहीं दूसरा तस्कर कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव निवासी चंदन कुमार निकला, जो बाइक पर 53 लीटर देसी-विदेशी शराब लेकर जा रहा था।

तेल के गैलन में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों के चलते कई लोग उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से ईंधन लाकर बेचते हैं। इसका फायदा उठाकर तस्कर चंदन कुमार तेल के गैलनों में शराब छिपाकर ला रहा था। लेकिन बलथरी जांच चौकी पर जब पुलिस ने शक के आधार पर गैलनों की गहन जांच की, तो उनके अंदर से शराब की पैक बरामद हुई।

कड़ी निगरानी में सीमाई इलाकों पर हो रही कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार और यूपी की सीमा पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग की टीम हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि शराब तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

तस्करों से क्या मिला सामान:

दिगेश्वर चतुर्वेदी (देवरिया): स्कूटी और 42 लीटर बीयर

चंदन कुमार (कुशीनगर): बाइक और 53 लीटर देशी-विदेशी शराब (तेल के गैलन में छिपाकर)

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930