उपेन्द्र कुशवाहा को मिली गैंग की धमकी: आरोपी सिवान से गिरफ्तार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने कहा— पार्टी से कोई संबंध नहीं

Share

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सिवान के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, कहा— पार्टी को बदनाम करने की साजिश

केएमपी भारत। सीवान।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस गंभीर मामले को लेकर उनके सचिव द्वारा सचिवालय थाना, पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने सिवान जिले के दोन से आरोपी राकेश कुमार तिवारी उर्फ भारत बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

सिवान कार्यालय में प्रेस वार्ता: पार्टी नेताओं ने किया स्पष्ट— आरोपी से हमारा कोई नाता नहीं

रविवार को सिवान शहर के श्रीनगर स्थित टी.वी.एस. एजेंसी परिसर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट की।

जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद एवं सिवान सदर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अब्दुल रिज़वान, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह गोपालगंज जिला प्रभारी ओम प्रकाश कुशवाहा और प्रदेश महासचिव हाजी अख्तर अली ने संयुक्त बयान में कहा कि—

- Sponsored -

“गिरफ्तार किया गया राकेश तिवारी कभी भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सदस्य नहीं रहा है। पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर झूठ फैलाया जा रहा है। आरोपी पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए खुद को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहा है, जो सरासर गलत है।”


पार्टी छवि खराब करने की साजिश: सख्त कार्रवाई की मांग

पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक जिम्मेदार राजनीतिक संगठन है और किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से उसका कोई नाता नहीं रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी राजनीतिक दल की छवि धूमिल न हो।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31