योग से निखरी ऊर्जा: भैसाखाल स्थित राजकीय कन्या आवासीय विद्यालय में विश्व योग दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

Share

योगाचार्य सुमन गुप्ता ने छात्राओं को कराया योगाभ्यास, शिक्षकों ने भी लिया भाग

केएमपी भारत। सीवान
विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, भैसाखाल में योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई योगाचार्य श्रीमती सुमन गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यालय की सभी वर्गों की छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

योगाचार्य सुमन गुप्ता ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री लाल बाबू सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी छात्राओं के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में योग के प्रति रुचि जगाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मिलकर यह संकल्प लिया कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31