Government Jobs: सिवान समाहरणालय में अनुकम्पा पर तीन लिपिकों की नियुक्ति

Share

जिला अनुकम्पा समिति की संस्तुति पर पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति संवर्ग के अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, शर्तों के अधीन सेवा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान:
जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में सिवान समाहरणालय में तीन अभ्यर्थियों को निम्न वर्गीय लिपिक (वर्ग-3) के पद पर नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति पे मैट्रिक्स लेवल-2 (रु. 19900-63200) के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत भत्तों के साथ अस्थायी एवं औपबंधिक रूप से की गई है।

पिछड़ा वर्ग से राजन कुमार को नियुक्ति
पिछड़ा वर्ग कोटे से श्री राजन कुमार, पिता स्व. बबन भगत को नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में प्रखंड कार्यालय, मैरवा में कार्यालय परिचारी के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थायी पता ग्राम+पोस्ट+थाना+प्रखंड जिरादेई, अनुमंडल सिवान सदर, जिला सिवान है।

अनुसूचित जाति वर्ग से दो अभ्यर्थी चयनित
अनुसूचित जाति वर्ग से श्री झुन्ना कुमार, पिता स्व. नन्दकिशोर राम (पूर्व पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय भगवानपुर हाट) तथा श्री चन्दन कुमार राम, पिता स्व. हरेराम हरिजन (पूर्व पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय रघुनाथपुर) को नियुक्ति प्रदान की गई है। झुन्ना कुमार का पता ग्राम-पोखरा, थाना महाराजगंज तथा चन्दन कुमार राम का पता ग्राम-करसौत, थाना दरौंदा बताया गया है।

शर्तों के अधीन नियुक्ति
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति इस शर्त पर की गई है कि मृतक कर्मी के आश्रित परिवार के भरण-पोषण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस के बाद सेवा समाप्त की जा सकती है।

प्रमाण-पत्र सत्यापन अनिवार्य
सभी नवनियुक्त कर्मियों के शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों का संबंधित बोर्ड/संस्था से सत्यापन कराया जाएगा। यदि सत्यापन या पूर्व वृत में कोई प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त होती है तो तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी जाएगी तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि यह नियुक्ति अनुकम्पा नीति के तहत की गई है, जिससे दिवंगत कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728