India Alliance: राजीव गांधी की जयंती पर सीवान में पुष्पांजलि, तुषार गांधी बोले- मनुस्मृति नहीं, संविधान है राष्ट्र ग्रंथ

Share

बिहार से होगा बदलाव, आने वाला चुनाव देश की राजनीति में बड़ा मोड़ : सेमिनार में उठी आवाज

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को सीवान में आयोजित सेमिनार में विपक्षी नेताओं और बुद्धिजीवियों ने मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जाहिर की। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है, जहां लोकतंत्र और मताधिकार पर लगातार हमले हो रहे हैं। https://youtu.be/dCzGEjiMEWw?si=rDUUeeHCp_fBDgpD

तुषार गांधी ने कहा- लोकतंत्र में तानाशाही की जगह नहीं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार हिंदू राष्ट्र के नाम पर सवर्ण राष्ट्र की परिकल्पना कर रही है और मनुस्मृति को राष्ट्र ग्रंथ बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं है। असहमति रखने वालों की आवाज दबाने के लिए उन्हें हिंसा और हत्या का शिकार बनाया जा रहा है। महात्मा गांधी की हत्या से लेकर दाभोलकर और कलबुर्गी जैसे विद्वानों की हत्याएं इसी सोच की उपज रही हैं।

बिहार हमेशा रहा है बदलाव की धरती

तुषार गांधी ने कहा कि बिहार इतिहास में हमेशा से परिवर्तन की धरती रहा है। यहीं से देश की राजनीति ने नई दिशा पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला चुनाव बिहार और पूरे देश के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जो सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

व्यस्क मताधिकार की उम्र घटाने का जिक्र

भूदान यज्ञ के नेतृत्वकर्ता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में जब मताधिकार से वंचित करने की साजिशें चल रही हैं, तब राजीव गांधी को याद करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक भागीदारी देने के लिए व्यस्क मताधिकार की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी थी।

29 अगस्त को सीवान आएंगे राहुल गांधी व तेजस्वी

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मताधिकार को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे दौर में विपक्ष को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेता 29 अगस्त को सीवान आकर जनता से संवाद करेंगे।

कई दलों के नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल

सेमिनार की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम को गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष कुमार शुभमूर्ति, मुंबई से आई गुड्डी, लखनऊ की लक्ष्मी, शाहिद कमाल, अफजल समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, माले जिला सचिव हंसनाथ राम, सीपीएम जिला सचिव फूल महम्मद अंसारी, डॉ. विधु शेखर पांडेय, मार्कंडेय दीक्षित, पूजा कुमारी सहित विभिन्न दलों और संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सिवान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रद्युम्न राय, पूर्व जिला पार्षद सिवान, अधिवक्ता कमलेश, इरशाद अली खान, अशोक कुमार सिंह (राज्य महासचिव किसान कांग्रेस, बिहार), यशवंत कुमार चमन (उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश, 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र), के. सी. भारती (उत्तर प्रदेश, ऑब्जर्वर महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र), संतोष पांडेय (सचिव, गोरेयाकोठी) तथा मेराज अहमद (अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन) विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728