Jansuraj Rally-Siwan: अगस्त क्रांति दिवस पर सिवान में निकली जन सुराज की विशाल हुंकार रैली, सत्तारूढ़ दल पर बोला हमला

Share

गांधी मैदान से जेपी चौक तक रैली, नुक्कड़ सभा में नेताओं ने सरकार को घेरा, जनता से बदलाव का आह्वान


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान l कृष्ण मुरारी पांडेय

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जन सुराज जिला इकाई सिवान की ओर से सत्तारूढ़ दल के खिलाफ गांधी मैदान से जेपी चौक तक विशाल हुंकार रैली निकाली गई। रैली में शामिल नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला और जनता से आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं का जत्था गांधी मैदान से निकलकर हॉस्पिटल मोड़, बड़ी मस्जिद होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जेपी चौक पहुंचा। वहां पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जिसमें जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। https://youtu.be/uCEgDiMpk3k?si=GWHUBBSI7m7rDuAD

रैली की अध्यक्षता जन सुराज जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन सुराज सारण प्रमंडल चुनाव अभियान समिति के सह संयोजक शंभू राय थे। नुक्कड़ सभा में जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि अगस्त क्रांति हमें अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। आज भी जनता बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों में लापरवाही से त्रस्त है। ऐसे में बदलाव जरूरी है।

- Sponsored -

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शंभू राय ने कहा, “जन सुराज का मकसद सत्ता पाने का नहीं, बल्कि जनता को उसका अधिकार दिलाने का है। हम गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और बड़े-बड़े वादे सिर्फ कागजों पर रह गए हैं।

जिला महासचिव नूर आलम, संगठन महामंत्री नरसिंह सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी देवी, रघुनाथपुर के भावी प्रत्याशी अजीत सिंह, सिवान के भावी प्रत्याशी रानू श्रीवास्तव, जीरादेई के भावी प्रत्याशी मुन्ना पांडेय, वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी अनीता सिंह, पचरुखी के जयकरन महतो और प्रखंड अध्यक्ष पुण्य देव सिंह सहित कई नेताओं ने सभा में भाग लिया।

नेताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति की तरह आज भी जनता को संगठित होकर एक नई क्रांति की शुरुआत करनी होगी। कार्यक्रम के दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए नारेबाजी कर रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

रैली के अंत में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन सुराज जनता की आवाज है और यह आंदोलन तभी सफल होगा जब लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में सिवान जिले के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930