Kaimur News: कैमूर में चोरी करने पहुंचे चोर ने अपने ही साथी को मार दी गोली, मौके पर हुई मौत

Share


कैमूर में वकील के घर चोरी की वारदात के दौरान मची अफरातफरी, गोलीबारी में एक चोर की मौत, बाकी फरार

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर l अजीत कुमार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के राधा खाड़ गांव में मंगलवार की रात एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। चोरी की नीयत से पहुंचे सात चोरों के गैंग में से एक चोर की अपने ही साथी की गोली से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब गांव के वकील आदित्य सिंह के घर चोरी की कोशिश की जा रही थी। https://youtu.be/D5q5sCUKUwg?si=Dd6geYjY8nKE4JNb

मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग दो बजे सात चोर वकील आदित्य सिंह के घर पहुंचे। ताले तोड़कर वे घर में घुस गए। इस दौरान पड़ोस के लोगों को घर में हलचल की भनक लगी। लोगों ने शोर मचाया और वकील आदित्य सिंह के भाई लोहा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीन चोर घर के बाहर निगरानी कर रहे थे, जबकि बाकी भीतर चोरी में लगे थे।

लोहा सिंह ने जैसे ही शोर मचाया, चोरों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक चोर की गोली उसके ही साथी को लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बाकी चोर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस और भभुआ एसडीपीओ उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मृत चोर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

वकील आदित्य सिंह ने बताया कि उनके घर में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस बार भी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। छोटे भाई के शोर मचाने पर चोर भागने लगे और गोलीबारी की, जिसमें एक चोर की मौत हो गई।

लोहा सिंह ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि repeated शिकायतों के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728