Munger News: मुंगेर में प्रशांत किशोर का बड़ा एलान: “छठ के बाद बिहार में मिलेगा 12 हजार का रोजगार, बच्चों का चेहरा देखकर दीजिए वोट”

Share

मुंगेर में जनसभा के दौरान लालू, नीतीश और मोदी पर जमकर बरसे, कहा- अब बिहार में जनता का राज होगा

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

मुंगेर | संतोष सहाय
बिहार की राजनीति में नई धारा बनकर उभरे प्रशांत किशोर ने मुंगेर के जमालपुर में आयोजित बिहार बदलाव सभा में जनसभा को संबोधित किया। रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में जुटे हजारों लोगों के बीच उन्होंने एक बार फिर नेताओं पर हमला बोला और जनता से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट देने की अपील की। https://youtu.be/JvaaI1N8Aoc?si=wU4W9kb_v6iSUrUz

नेताओं का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर करें वोट: किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा, “मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया, लालू का चेहरा देखकर भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना है, और नीतीश का चेहरा देखकर वैद्य का बेटा 20 साल से शासन कर रहा है। इस बार नेताओं के चेहरे पर नहीं, अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट कीजिए।”

लालू पर तंज – “बच्चों की चिंता उनसे सीखिए”
प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “बच्चों की चिंता करना अगर सीखना है तो लालू जी से सीखिए। उनका बेटा 9वीं फेल है, फिर भी उसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। और आपके बच्चे बी.ए., एम.ए. करने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे हैं।”

छठ के बाद 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
जनसभा में प्रशांत किशोर ने रोजगार, पेंशन और शिक्षा को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि इस छठ के बाद बिहार के 50 लाख युवाओं को राज्य के भीतर ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार दिया जाएगा। बाहर पलायन करने की जरूरत नहीं होगी।

- Sponsored -

हर बुजुर्ग को 2000 पेंशन, बच्चों को मुफ्त इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
उन्होंने एलान किया कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही जब तक सरकारी स्कूलों की हालत नहीं सुधरेगी, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका दिया जाएगा और फीस सरकार देगी।

“बिहार में बदलाव की आखिरी दिवाली होगी यह”
सभा के अंत में उन्होंने कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। इसके बाद जनता का शासन शुरू होगा, जहां हर घर में शिक्षा, रोजगार और सम्मान होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30