Lakhisarai: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, महिला जख्मी

Share


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, परिजनों की सुरक्षा व मुआवजे की मांग

लखीसराय | जिले के किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में सोमवार देर रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाचा ने अपने ही भतीजे की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किऊल-बन्नूबगीचा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और सुरक्षा व मुआवजे की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि खाड़हो यादव के पुत्र भगवान यादव उर्फ छोटू और उसके चाचा उमेश यादव के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर उमेश यादव ने लाठी-डंडे से भतीजे छोटू पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में पहुंची छोटू की भाभी कौशल्या देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हमले के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी उमेश यादव और अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गांव वालों ने बताया कि यह विवाद पुराना है। मृतक छोटू के पिता खाड़हो यादव की भी लगभग 10 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी, जिसमें आरोपी उमेश यादव ही था। तब भी विवाद जमीन बंटवारे को लेकर हुआ था। लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद ने अब एक और जान ले ली।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31