Lakhisarai news: रेलवे ओवरब्रिज को मिली हरी झंडी: बड़हिया को मिलेगा जलजमाव से निजात

Share

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की पहल पर केंद्र सरकार ने दिखाई तत्परता, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय | अभिनंदन कुमार

बड़हिया क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 जुलाई को जवाबी पत्र भेजते हुए कार्यवाही की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने 30 जुलाई को रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि क्षेत्र में रेलवे अंडरपास की जर्जर स्थिति और जलजमाव के चलते किसानों, छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के मौसम में यह मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।

रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि अधिकारियों को स्थल निरीक्षण का निर्देश दे दिया गया है और रिपोर्ट प्राप्त होते ही ROB निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यह निर्णय बड़हिया क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930