Political Controversy: सीवान सेमरी काण्ड : मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, साजिश और सियासी आरोपों से गरमाया माहौल; चंदन सिंह ने रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा को भी लपेटा

Share

सेमरी गांव में युवक पर गोलीबारी का आरोप; आवेदन में कई नाम शामिल, परिजनों ने बताया साजिश, पुलिस जांच में जुटी


सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान

सीवान जिले के एम.एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक मामूली विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, मामला अब सियासी रंग पकड़ता नजर आ रहा है। गोलीबारी और हत्या की साजिश जैसे आरोपों ने इस प्रकरण को और संवेदनशील बना दिया है। https://youtu.be/xigujtmdQB8?si=7tV-3tsNit-1p9eU

मिली जानकारी के अनुसार, सेमरी निवासी चंदन सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 5 अप्रैल की शाम वह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। चंदन सिंह का दावा है कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

अपने आवेदन में चंदन सिंह ने गांव के ही अयनुल हक, मैनुद्दीन मियां और लालबाबू मियां को नामजद करते हुए उन पर सीधे तौर पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया।

- Sponsored -

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब चंदन सिंह ने अपनी शिकायत में डबलू खान और रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा साहब का नाम भी शामिल किया। इन आरोपों के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इधर, आरोपों के बाद हामिद रजा खान उर्फ डबलू खान के परिजनों ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। परिजनों का कहना है कि डबलू खान को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि घटना के दिन वह घर पर ही मौजूद थे और इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डबलू खान की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग घबराए हुए हैं और उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच होगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ आपसी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस जांच पर टिकी है और लोग सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31