Iftar Party: महाराजगंज में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों को टोपी व गमछा भेंट कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Share

बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय की पहल, बड़ी संख्या में रोजेदार व स्थानीय लोग हुए शामिल

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। महाराजगंज (सीवान)।
महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपसंख्यक समुदाय के सम्मान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश की।

रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में रोजा खोलने के लिए खजूर, फल और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के लिए तैयार किए गए सभी व्यंजन “कोमाता की रसोई” द्वारा बनाए गए, जिन्हें रोजेदारों के बीच बड़े प्रेम और सम्मान के साथ परोसा गया। इफ्तार के समय माहौल बेहद आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण दिखाई दिया, जहां सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते नजर आए।

इस अवसर पर रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने उपस्थित रोजेदारों का स्वागत करते हुए उन्हें टोपी और गमछा भेंट किया। उन्होंने कहा कि बंगरा वीर सेनानियों की भूमि रही है और यहां हमेशा से भाईचारा, सद्भाव और एकता की परंपरा कायम रही है। उन्होंने कहा कि दावत-ए-इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश देते हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ भी मांगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय मुंशी सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य अराजपत्रित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और अलग-अलग समुदायों के बीच आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

वहीं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान इकाई के जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। दावत-ए-इफ्तार के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में भास्कर कुमार सिंह ने इफ्तार में शामिल सभी रोजेदारों और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

इस मौके पर इंजीनियर यश आलोक, कुमार अथर्व, अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय अन्यान्य राय, उप मुखिया कौशल्या देवी, हबीबुल अंसारी, लाल मोहम्मद, दत्तली मियां, गुल मोहम्मद, चांद अंसारी, अशोक कुमार कुंवर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया और क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031