राजगीर को मिला बिहार का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण

Share


खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम, खिलाड़ियों को दी नौकरी और सम्मान राशि

बिहार डेस्क । पटना ।

केएमपी भारत न्यूज़। नालंदा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट ग्राउंड का शिलापट्ट अनावरण कर फीता काटा। इस मौके पर उन्होंने पवेलियन भवन का निरीक्षण किया और मैदान की तैयारियों का जायजा लिया। उपस्थित खिलाड़ियों ने तालियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

18 एकड़ में बना आधुनिक स्टेडियम, 40 हजार दर्शकों की क्षमता
राजगीर क्रिकेट स्टेडियम 18 एकड़ में फैला है, जिसमें करीब 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पांच मंजिला (G+5) पवेलियन भवन तैयार किया गया है। मैदान की पिचें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। बारिश के मौसम में पानी निकासी के लिए अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। बीसीसीआई के मानकों पर तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है।

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित समारोह में 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र प्रदान किया। साथ ही 812 खिलाड़ियों को करीब 8 करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि दी गई। इनमें से 10 खिलाड़ियों को पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन पत्र मिला, जिसमें 8 महिलाएं शामिल हैं।

सीएम ने तीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों — शैलेश कुमार को 75 लाख, बॉबी कुमार को 35 लाख और गोल्डी कुमारी को 10 लाख रुपये की सांकेतिक चेक प्रदान की।

राजगीर बनेगा खेल पर्यटन का नया केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्टेडियम न सिर्फ बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देगा बल्कि राजगीर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करेगा। इससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031