Saharsa: अंकिता सिंह ने सिविल कोर्ट अपर डिविजन क्लर्क परीक्षा में मारी बाजी

Share

पहली ही कोशिश में सफलता, सीवान जिला व सत्र न्यायालय में हुई नियुक्ति

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l भागलपुर

विकाश कुमार-संवाददाता। सहरसा

सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड के शाहीडीह गांव वार्ड संख्या–14 की होनहार बेटी अंकिता सिंह ने सिविल कोर्ट अपर डिविजन क्लर्क की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदार और गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अंकिता सिंह, पिता रमण कुमार सिंह एवं मां कविता सिंह की सुपुत्री हैं। बचपन से ही पढ़ाई में तेज और मेहनती रहीं अंकिता ने यह सफलता कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर पाई है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता–पिता, गुरुजनों और सहपाठियों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया।

अंकिता की पहली नियुक्ति जिला एवं सत्र न्यायालय, सीवान में हुई है। उन्होंने कहा कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों को सर्वसुलभ और त्वरित न्याय दिलाने में अपना योगदान देंगी। उनका कहना है कि न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में काम करना हमेशा से उनका सपना रहा है, और अब अवसर मिलने पर वे पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ काम करेंगी।

गांव में जैसे ही अंकिता की सफलता की खबर पहुंची, लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अंकिता की यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी मिसाल है। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंकिता की सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां अवसर मिलने पर किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031