Samastipur: समस्तीपुर पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, बोले—आम कार्यकर्ता भी मेहनत से शीर्ष पद तक पहुंच सकता है

Share

जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर दी बधाई, 10 जनवरी तक हर जिले में एनडीए प्रेस वार्ता का एलान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संजीव कुमार। पटना/समस्तीपुर।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे। उनके समस्तीपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। ताजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। समस्तीपुर पहुंचने के बाद संजय सरावगी ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्ययोजनाओं और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इन योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

संजय सरावगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने एलान किया कि 10 जनवरी तक राज्य के प्रत्येक जिले में एनडीए की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की संगठनात्मक विशेषता पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां आम कार्यकर्ता भी अपने काम और निष्ठा के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहां परिवारवाद और जातिवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का उदाहरण देते हुए इसे भाजपा की कार्यसंस्कृति बताया।

- Sponsored -

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है। सत्ता में आने के बाद भी पार्टी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करती, बल्कि उसी के आधार पर आगे बढ़ती है। विकसित भारत गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण (विकसित भारत–जी राम जी कानून) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है और जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है, इसी कारण विपक्ष का सूपड़ा साफ हो रहा है।

बैठक में भाजपा के उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, विधान पार्षद तरुण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31