Saran news: मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष भारत सिंह और उनके समधी राम नारायण सिंह हार्ट अटैक से निधन

Share

गोबरही पंचायत के सरपंच भरत सिंह का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

बिहार डेस्क । पटना

केएमपी भारत न्यूज़ । मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व गोबरही पंचायत के सरपंच, भरत सिंह (75) का गुरुवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, रात में अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें इलाज के लिए एकमा सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

लगातार तीसरी बार सरपंच बने थे भरत सिंह

भरत सिंह लगातार तीसरी बार गोबरही पंचायत से सरपंच चुने गए थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया।

परिवार पर दुखों का पहाड़

परिवार ने बताया कि बुधवार को ही उनके समधी राम नारायण सिंह का भी हार्ट अटैक से निधन हुआ था। गुरुवार को दिन में उनके अंतिम संस्कार में भरत सिंह भी शामिल हुए थे। इसके अलावा, लगभग नौ वर्ष पहले उनके इकलौते पुत्र विवेक कुमार सिंह की रेल दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। वे अपने पीछे एक विवाहिता पुत्री-दामाद और भाई का परिवार छोड़ गए हैं।

क्षेत्र के नेताओं ने जताया शोक

भरत सिंह के निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इसमें जदयू, भाजपा, राजद के स्थानीय नेता और समाजसेवी शामिल थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से डीआईजी मनोज कुमार सिंह और पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की।

परिजनों के दूसरे प्रदेश से आने के बाद शनिवार को डुमाईगढ़ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728