Saran News: एकमा में वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी तेज, विधायक ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

Share

30 अगस्त को ऐतिहासिक रैली, राहुल-प्रियंका और तेजस्वी सहित कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

एकमा (सारण)। केके सेंगर l आगामी 30 अगस्त को एकमा में प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तैयारियां ज़ोर पकड़ने लगी हैं। बुधवार को एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने असहनी और अतरसन पंचायतों के कई गांवों में जाकर घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यात्रा में शामिल होने का भरोसा दिया।

विधायक यादव ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ सारण ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता एकमा पहुंचेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि यह यात्रा जनता की आवाज़ को और बुलंद करेगी तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी। विधायक ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

इस मौके पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, कन्हैया यादव, जितेंद्र यादव, मुखिया अखिलेश यादव, रंजीत यादव, भिखारी यादव, राकेश कुमार राय और सरोज यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031