Saran: नीतीश और मोदी ने बिहार को जंगलराज से निकाला : जीतन राम मांझी

Share

एकमा में एनडीए प्रत्याशी धूमल सिंह के पक्ष में की जनसभा, तेजस्वी परिवार पर बोला हमला

बिहार चुनाव डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

एकमा (सारण)। संवाददाता। कमल सेंगर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बुधवार को एकमा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मांझी ने कहा कि बिहार के लोग अब भी लालू-राबड़ी के जंगलराज को नहीं भूले हैं, जब राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कहा कि “नौकरी के बदले जमीन” जैसा कांड उसी शासनकाल की पहचान था।

मांझी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। कभी गड्ढों और अंधेरे में डूबा राज्य आज सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को ₹1100 मासिक पेंशन और जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 तक की सहायता दी जा रही है।

मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब नीतीश कुमार ने नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव ने विधायकों का समर्थन वापस लेकर उन्हें हटाया था। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस परिवार ने बिहार को पिछड़ा बनाया, अब वही लोग दोबारा सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह विकल ने की और संचालन भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने किया। जनसभा के दौरान युवा नेता रवि कुँअर ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई एनडीए नेताओं ने भी जनता से धूमल सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।
कार्यक्रम स्थल पर एकमा सीओ कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार विमल ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930