Bihar Politics: स्वास्थ्य मंत्री से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, रखीं स्थानीय समस्याएं

Share


स्वास्थ्य मंत्री ने समाधान का दिया भरोसा, मंत्री आवास पर हुई मुलाकात

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान:
वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से उनके आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान योगेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की आपूर्ति, साफ-सफाई और मरीजों को हो रही असुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ध्यानपूर्वक सभी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर समस्या का चरणबद्ध समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात भी कही, ताकि जमीनी स्तर पर सुधार जल्द दिखाई दे।
मुलाकात के बाद योगेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक उम्मीद जगी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728