सीवान : उत्तर प्रदेश से बिहार में लाई जा रही थी शराब की बड़ी खेप, तस्कर पुलिस को देख हुए फरार

Share

नहर मार्ग पर छोड़ी पिकअप, 685 लीटर शराब बरामद


केएमपी भारत। सीवान (नौतन)।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की देर शाम नौतन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। तस्कर हालांकि मौके से फरार हो गए।

नौतन थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा से एक पिकअप वाहन के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार में भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और यूपी-बिहार सीमा से जुड़े सभी संभावित रास्तों पर जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान नौतन बाजार के समीप नहर मार्ग से सीवान की ओर जा रही एक पिकअप वैन पुलिस को देखकर रुक गई। चालक और उसमें सवार तस्कर वाहन को वहीं छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में बीयर और विदेशी शराब पाई गई।

पुलिस ने जब्त की शराब और वाहन

थानाध्यक्ष प्रभारी धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन से 10 कार्टन में कुल 240 बोतल बीयर और 55 कार्टन में 2025 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। कुल शराब की मात्रा लगभग 685 लीटर आंकी गई है। जब्त शराब और वाहन को थाने लाया गया है। पुलिस ने वाहन के मालिक और फरार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा आगे की जांच जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही फरार तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी तस्करी का खुलासा
नौतन पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से शराब की एक बड़ी खेप बिहार में उतरने से पहले ही जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई पूर्ण शराबबंदी के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930