सीवान: पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं भाजपा नगर मंत्री रूपल आनंद

Share

समाजसेवी विकास साहू और अन्य नेताओं के साथ लिया जायजा, 2015 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं रूपल आनंद

केएमपी भारत। सिवान (पचरुखी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित सिवान दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में भाजपा की नगर मंत्री रूपल आनंद ने गुरुवार को पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग स्थित प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी सह रक्तदाता विकास कुमार साहू और भाजपा के कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

रूपल आनंद ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, जनसभा के बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सिवान के लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती पर कदम रखेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

2015 से हैं भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता

रूपल आनंद सिवान के नया किला स्थित अग्रवाल टोली की रहने वाली हैं। वे वर्ष 2015 में भाजपा से जुड़ीं और 2023 से पार्टी द्वारा उन्हें नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। इससे पहले वह 2008 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रहीं और छात्र राजनीति के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहीं।

हर चुनाव में निभाया अहम योगदान

रूपल आनंद ने हर चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर, महिला मतदाताओं को जागरूक कर और बूथ स्तर तक जाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सिवान के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ झलक रहा था। सभी ने प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर जोरदार तैयारी की बात कही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031