Siwan: भाजपा संगठन की मजबूती पर मंथन, घर-घर पहुंचेंगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

Share

बड़हरिया उत्तरी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन विस्तार का आह्वान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा भी मनाया गया

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l बड़हरिया (सीवान)

भाजपा के बड़हरिया उत्तरी मंडल की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जोगापुर कोठी सरेया स्थित भाजपा नेता सुभाष भारती के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बैठक प्रभारी डॉ. अनिल गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा भी मनाया गया तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसी आधार पर पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

बैठक प्रभारी डॉ. अनिल गिरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके और वे सरकार की उपलब्धियों से अवगत हो सकें।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए तथा सरकार और संगठन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संगठन की मजबूती ही भाजपा की निरंतर सफलता का आधार है।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष कुमार गोस्वामी, मंडल महामंत्री बिजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री राहुल कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष राज प्रताप कुमार, पंचायत अध्यक्ष शंभु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सनी कुमार, मदन मांझी, ओशिहर भारती, शंभु भारती, वकील भारती, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, गुड्डू भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031