Indane Gas: बड़हरिया में गैस सिलेंडर के लिए रातभर लाइन लगाने को मजबूर उपभोक्ता, भाजपा नेता ने इंडेन अधिकारियों से उठाया मुद्दा

Share

40 हजार उपभोक्ताओं पर एक ही वितरक का बोझ, दूसरा डिस्ट्रीब्यूटर खोलने और वैकल्पिक वितरण व्यवस्था की उठी मांग

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। बड़हरिया (सीवान)।

बड़हरिया प्रखंड में इंडेन एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी अब गंभीर जनहित का मुद्दा बन गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बिहार के सब डिविजनल हेड मो. कलीम अंसारी से मुलाकात कर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की।

अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि तरवारा-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर स्थित गैस वितरण स्थल पर उपभोक्ताओं को रात आठ बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कई लोगों को अगले दिन सुबह नौ बजे तक इंतजार करने के बावजूद गैस नहीं मिल पाती। सड़क किनारे घंटों तक सिलेंडर के साथ खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

उन्होंने कहा कि बड़हरिया प्रखंड की 30 पंचायतों और करीब 40 हजार उपभोक्ताओं के लिए केवल एक इंडेन गैस वितरक कार्यरत है। आसपास 15 किलोमीटर के दायरे में दूसरा कोई इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नहीं होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार और कंपनी को शीघ्र दूसरा डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करना चाहिए, ताकि लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

- Sponsored -

इस पर बिहार के सब डिविजनल हेड मो. कलीम अंसारी ने आश्वासन दिया कि बड़हरिया इंडेन गैस एजेंसी की मौजूदा स्थिति से पेट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार को विभागीय स्तर पर अवगत कराया जाएगा, जिससे नए डिस्ट्रीब्यूटर की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

अनुरंजन मिश्रा ने यह भी मांग की कि नए डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति में समय लगने की स्थिति में वैकल्पिक वितरण व्यवस्था लागू की जाए। गैस वितरण सड़क किनारे कराने के बजाय पर्याप्त स्थान वाले सुरक्षित केंद्र पर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी और संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब गैस की कोई कमी नहीं है तो उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रखना उचित नहीं है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31