Siwan: जिले के प्रथम DM के राय पॉल की याद में शुरू हुआ फुटबॉल लीग टूर्नामेंट

Share

डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने किया उद्घाटन, 20 दिसंबर तक चलेगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

सिवान | राजेंद्र स्टेडियम, सिवान में मंगलवार को जिले के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल की स्मृति में आयोजित होने वाले के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ जिले के वर्तमान डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर डीएम ने उन्हें बेहतर खेल भावना के साथ मैच खेलने की शुभकामनाएं दीं।

यह फुटबॉल टूर्नामेंट सिवान के खेल जगत में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में जाना जाता है। विदित हो कि जिले के प्रथम जिला पदाधिकारी रहे के राय पॉल की स्मृति में हर वर्ष इस लीग का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 25 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी, खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे। मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिभा निखरती है और जिला स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलता है।

जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले की सभी पंजीकृत टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लीग न केवल खिलाड़ियों के कौशल को प्रदर्शित करने का मंच है, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन और टीम भावना का संदेश भी देता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को निर्धारित है, जिसके लिए सभी टीमें जोश के साथ तैयारी में जुटी हैं।

लगातार बढ़ते खेल प्रेम और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद है कि इस साल का टूर्नामेंट और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031