Siwan: मकर संक्रांति पर स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय के दही-चूड़ा भोज में दिखी सामाजिक-राजनीतिक एकजुटता, सिवान में उमड़ा उत्साह

Share

स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय के आयोजन में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और समाजसेवी रहे मौजूद

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को सिवान जिले में सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक एकता का भव्य दृश्य देखने को मिला।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा दही-चूड़ा सह भोज कार्यक्रम का आयोजन वी. एम. एच. उच्च विद्यालय, सिवान के प्रांगण में किया गया।

प्रातः 10 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम में जिले भर से जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह, महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह, गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, बडहरिया विधायक इन्द्रदेव सिंह पटेल, दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान, जीरादेई विधायक भिष्म कुशवाहा तथा सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों ने एक साथ दही-चूड़ा ग्रहण कर मकर संक्रांति की परंपरा को निभाया और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

वार्ड नंबर 26 के वार्ड पार्षद नीरज कुमार पटेल, वार्ड नंबर 16 के पार्षद मोनू सिंह, वार्ड नंबर 35 के पार्षद बादल ब्याहुत, पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह एवं राजन शाह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और व्यापक बनाया।

इसके अलावा चंदन सिंह मुखिया, चैनपुर-मुबारकपुर के मुखिया रमेश तिवारी, समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार बंटी भी उपस्थित रहे।

भाजपा संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

साथ ही भाजपा नेता प्रताप सिंह, लीलावती गिरी, कृष्णा पांडे, रामाधार सिंह बी.एड. कॉलेज के सचिव जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इनके अतिरिक्त जदयू जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, लोजपा (आर) जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद तथा हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

दही-चूड़ा भोज जैसे आयोजन जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद का सेतु बनते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को और बल मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पारंपरिक व्यंजनों, तिलकुट और गुड़ के साथ दही-चूड़ा का लोगों ने आनंद लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि मकर संक्रांति जैसे पर्व राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रतीक बन सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728