नीतीश कुमार से मिले जद (यू) नेता विवेक शुक्ला

Share

जीरादेई विश्वविद्यालय और सिवान की समस्याओं पर हुई चर्चा

सीवान। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सीवान के चर्चित नेता विवेक शुक्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिवान जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समाधान की मांग की।

श्री शुक्ला ने जानकारी दी कि वह जीरादेई में डॉ. राजेन्द्र विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इसके अलावा क्षेत्र की कई अन्य विकास योजनाओं पर भी वह गंभीरता से काम कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय विवेक शुक्ला लगातार जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

अपनी स्वच्छ और निर्विवाद छवि के लिए पहचाने जाने वाले विवेक शुक्ला को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि इस बार वे जीरादेई विधानसभा से जद (यू) के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। सीवान की राजनीति में यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728