सीवान : पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने वाले नेताओं की होगी कोरोना जांच

Share

सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा का सीवान सदर अस्पताल में लिया गया सैंपल, पूर्व विधायक सहित JDU समर्थक रहे मौजूद

प्रधानमंत्री के 20 जून को सिवान आगमन को लेकर सतर्कता बढ़ी, मंच पर मौजूद नेताओं की अनिवार्य रूप से होगी जांच

केएमपी भारत। सीवान | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच साझा करने वाले सभी नेताओं की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा का कोरोना सैंपल लिया गया। जांच सीवान सदर अस्पताल में की गई।

जांच के दौरान पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और जेडीयू के कई नेता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की चूक न हो।

सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 20 जून को सिवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग गांव में प्रस्तावित है, जहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर जिलेभर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की हो रही जांच
मालूम हो कि सीवान में पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़े लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930