Humanity First: आज दोपहर 1 बजे से होगा “मां का प्रसाद” वितरण, 2 बजे तक चलेगा अभियान; जरूरतमंदों तक पहुंचेगा सेवा और सम्मान का संदेश

Share

कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट की पहल; हनुमान मंदिर विदूर्ति हाता परिसर में कार्यक्रम, भाजपा नेत्री लिसा लाल होंगी मुख्य अतिथि

धर्म अध्यात्म डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा शुरू किए गए “मां का प्रसाद” अभियान के तहत आज दोपहर 1 बजे से मिलन सेवा समिति, हनुमान मंदिर विदूर्ति हाता परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेत्री एवं समाजसेवीका श्रीमती लिसा लाल कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी।

आयोजन समिति के सदस्यों में शामिल रोटरी क्लब सीवान के सेक्रेटरी संजय कुमार और मंदिर के व्यवस्थापक धनु कुमार ने बताया कि “मां का प्रसाद” अभियान का उद्देश्य केवल भोजन या प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सहयोग, सम्मान और अपनापन पहुंचाना है, जिन्हें सहारे और संवेदना की सबसे अधिक आवश्यकता है। ट्रस्ट का मानना है कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी मानवीय संवेदनाओं और जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी से होती है।

समिति के अनुसार, यह अभियान मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा कार्य की प्रेरणा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अनेक समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों और सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से मिली है, जिनका मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

- Sponsored -

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में “मां का प्रसाद” अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा इसे उन सभी स्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जहां जरूरतमंद लोगों को सहायता और सहारे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा यात्रा तभी सफल हो सकती है, जब समाज के अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

आयोजन समिति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि उनका छोटा-सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। लोगों से इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करने और मानवता की सेवा की इस श्रृंखला का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है।

समिति ने कहा कि अभियान का मूल संदेश स्पष्ट है—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”, और इसी भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031