Teacher Election: शिक्षकों के बीच पहुंचे एनडीए के आनंद पुष्कर, शिक्षा और शिक्षक हितों को बनाया चुनावी मुद्दा

Share

जीरादेई के विभिन्न विद्यालयों का किया दौरा, शिक्षकों से संवाद कर संघर्षों और उपलब्धियों को रखा सामने

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित शिक्षक नेता ई. आनंद पुष्कर ने सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक समुदाय की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों तथा उनके समाधान के लिए किए गए अपने संघर्षों और प्रयासों की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और क्षेत्र की शैक्षणिक चुनौतियों से अवगत कराया।

विद्यालय भ्रमण के दौरान आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक समाज केवल शिक्षा का आधार नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा, विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, लंबित मांगों के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि प्रभावी प्रतिनिधित्व और सतत प्रयासों से संभव है।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. दीनबंधु शास्त्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक समाज को ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है, जो हर परिस्थिति में शिक्षकों और शिक्षा जगत की आवाज को मजबूती से उठाने का साहस रखता हो। उन्होंने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि शिक्षक हितों और शिक्षा के विकास को ध्यान में रखते हुए योग्य एवं सक्रिय प्रतिनिधि का चयन करें। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में मजबूत नेतृत्व समय की आवश्यकता बन गया है।

कार्यक्रम में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सिवान जिला इकाई के कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह तथा परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई।

- Sponsored -

विद्यालय भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। इनमें प्रधानाध्यापक विजय कुमार, संतोष पांडेय, विमलेश भगत, सतीश तिवारी, धनंजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राघवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, हरिनाथ शर्मा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र राम, उपेंद्र कुमार, अजय कुमार और अनिरुद्ध कुमार सहित कई शिक्षक शामिल थे। शिक्षकों ने विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए बेहतर प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा शिक्षकों के बीच जनसंपर्क अभियान भी गति पकड़ता जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31