Police Action: सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी और हत्याकांड में चार गिरफ्तार, चोरी के जेवर भी बरामद

Share

पचरुखी में घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे गए, चैनपुर हत्याकांड में भी पुलिस को मिली सफलता

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान

सीवान पुलिस ने बुधवार को अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर दो बड़ी सफलताएं हासिल करते हुए चोरी और हत्याकांड के कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक ओर पचरुखी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जेवर चोरी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 503 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए, वहीं दूसरी ओर चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पचरुखी थाना क्षेत्र के मलुपुर गांव निवासी ताराचंद विष्णु मौर्य ने 3 मई 2026 को आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर जेवरात की चोरी कर ली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पचरुखी थाना में बीएनएस की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल तीन आरोपितों को नारायणपुर नहर पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मलुपुर गांव निवासी आर्यन कुमार, सन्नी कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 503 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में पचरुखी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Sponsored -

इधर, चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में भी पुलिस ने सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, 7 और 8 मई 2026 की रात ग्राम नई में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान बारातियों और कुछ असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला हत्या में बदल गया।

मृतक के परिजनों के आवेदन पर चैनपुर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी नई गांव निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

सीवान पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लगातार हो रही गिरफ्तारी और बरामदगी से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31